हरियाणा पुलिस ने किया साइबर सुरक्षा की दिशा में शानदार काम, हासिल किया बड़ा मुकाम
Hariyana News: हरियाणा साईबर फ्रॉड से जुड़े 55000 से ज्यादा मोबाइल नंबरों को ब्लॉक करते हुए देश में प्रथम स्थान पर पहुंच गया है। हरियाणा पुलिस ने इस साल 30 नवंबर तक राज्य की जनता के 66 करोड़ रूपये को ठगी होने से बचाया है। इसके साथ ही 29 साईबर थानों के जरिये से साइबर सुरक्षा की दिशा में प्रयासरत हरियाणा पुलिस द्वारा 1707 साइबर ठगों की गिरफ़्तारी करते हुए 2354 साइबर ठगी के प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

'इसके अतिरिक्त, हरियाणा पुलिस वित्तीय संस्थानों जैसे बैंकों आदि के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुए साइबर अपराध को रोकने की दिशा में काम कर रही है ताकि साईबर फ्रॉड की सूचना मिलते ही बैंक अकाउंट को फ्रीज़ किया जा सके। इसके लिए साइबर हेल्पलाइन नंबर पर तैनात पुलिसकर्मियों की तादाद 35 से बढ़ाकर 70 की गई है।
उन्होंने जानकारी दी कि हरियाणा पुलिस ने दिसंबर महीने की शुरुआत तक साईबर अपराध को लेकर 2354 केस दर्ज कर लिए है जिनमें से 409 हाई प्रोफाइल केस है। इन मुकदमों में राज्य पुलिस ने 1707 साइबर ठगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इन हाई प्रोफाइल मामलों में ठगी की रकम 5 लाख रुपये से ज्यादा है। वहीं 79 केसों में प्रदेश पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि नेशनल साईबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल में साइबर टीम ने साइबर ठगी में इस्तेमाल हुए लगभग 59,195 मोबाइल नंबर रिपोर्ट किए है जिनमें से 55,933 से ज्यादा मोबाइल नम्बरों को ब्लॉक करवाया जा चुका है।
यह भी पढ़ें हरियाणा सरकार ने उठाया अहम कदम, प्रतिदिन अपडेट हो रहा है गरीबो का डेटा












Click it and Unblock the Notifications