हरियाणा सरकार ने उठाया अहम कदम, प्रतिदिन अपडेट हो रहा है गरीबो का डेटा
Haryana News: हरियाणा में गरीब परिवारों की वार्षिक आय में हर दिन बढ़ोतरी और कमी हो रही है। माना जा रहा है कि यह परिवार पहचान पत्र को लिंक करने के बाद सम्भव हो पाया है। ज्ञात हो कि हरियाणा परिवार पहचान पत्र पोर्टल पर गरीब परिवारों का डेटा भी प्रतिदिन अपडेट किया जा रहा है।

दरअसल हरियाणा में सभी गरीब आयुष्मान भारत योजना के पात्र नहीं हैं, क्योंकि राज्य स्वास्थ्य प्राधिकार के पोर्टल पर अधिकांश गरीबों का नाम सूची में शामिल नहीं है। स्वास्थ्य विभाग उन्हीं लोगों के आयुष्मान कार्ड बना रहा है, जिनका नाम राज्य स्वास्थ्य पोर्टल पर पंजीकृत है। पूरे हरियाणा में 1 करोड़ 30 लाख गरीब पात्र परिवारों के आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना के कार्ड बनाए जाने हैं, किंतु अब तक 9952068 परिवारों के आयुष्मान कार्ड बन पाए हैं, अभी 3047975 का अभी इंतजार है।
बहरहाल , 26 जनवरी 2024 तक आयुष्मान योजना के तहत समस्त पात्र परिवारों के स्वास्थ्य कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस समय विकास भारत संकल्प यात्रा में स्वास्थ्य विभाग गांव-गांव में आयुष्मान भारत योजना के कार्ड निर्माण में जुटा हुआ है.
मानव सूचना एवं संसाधन विभाग, हरियाणा के परिवार पहचान पत्र पोर्टल पर हर परिवार को एक अद्वितीय नंबर मिला हुआ है। इस यूनिक फैमिली आईडी की सहायता से सरकारी योजनाओं के लिए गरीब और पात्र परिवारों का सिलेक्शन अब ऑनलाइन हो रहा है। अब जिला मुख्यालय पर कोई भी विभाग किसी पात्र व्यक्ति को सीधे फायदा नहीं दे सकेगा।
ऐसे में पोर्टल पर प्रतिनदिन गरीबों का डेटा अपडेट किया जा रहा है, जिससे यह भ्रम है कि जो जन गरीब परिवारों की सूची में हैं, वह अब आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं, लेकिन उनका नाम ही नहीं है। वहां राज्य स्वास्थ्य के पोर्टल पर. है। यह परिवार सभी कैंपों में रह रहे हैं,तो कभी स्वास्थ्य विभाग के चक्कर भी लगा रहे हैं। हरियाणा भर में जिलेवार आयुष्मान कार्ड बनाने की बात की जाये, तो अब तक सबसे ज्यादा हेल्थ कार्ड हिसार जिले में बनाए गए हैं। हिसार में 826289 कार्ड बने हैं, जबकि राज्य में सबसे कम पंचकुला में बने हैं। केवल पंचकुला में एक लाख 52 हजार 441 आयुष्मान कार्ड बने हैं।
यह भी पढ़ें हरियाणा सरकार ने आम जनता के हित में अनेक योजनाओं का किया क्रियान्वयन: कंवरपाल












Click it and Unblock the Notifications