आतंकी कनेक्शन: हरियाणा में विस्फोटकों के साथ पकड़े गए 4 संदिग्ध, CM बोले- शुरू कर दी जांच

करनाल। हरियाणा के करनाल में पुलिस ने चार संदिग्धों को पकड़ा है। उनके पास से विस्फोटकों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया है, जिसका कनेक्शन पाकिस्तान से जुड़ा बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि, जांच शुरू कर दी गई है। जो संदिग्ध पकड़े गए हैं, पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। संबंधित केंद्रीय एजेंसियों को भी सूचना दे दी गई है।

Recommended Video

    Karnal: RDX के साथ 4 khalistani आतंकी गिरफ्तार, PAK ने ड्रोन से भेजे थे हथियार | वनइंडिया हिंदी
    Haryana Police detains four terror suspects in Karnal, recovered large cache of explosives

    करनाल के एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि, जिन लोगों को पकड़ा गया है वे आतंकी गतिविधियों में लिप्त हैं। उनसे बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। विस्फोटकों की इस खेप को वे पंजाब के फिरोजपुर-नांदेड़ के पास की एक जगह ले जा रहे थे। उनसे 1 देशी पिस्टल, 31 जिंदा कारतूस व विस्फोटक के साथ तीन कंटेनर बरामद किए गए हैं। उनके खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और यूएपीए के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

    Haryana Police detains four terror suspects in Karnal, recovered large cache of explosives

    एसपी ने कहा, "ये लोग एक पाकिस्तानी के संपर्क में थे, जिसने उन्हें आदिलाबाद-तेलंगाना में हथियार और गोला-बारूद छोड़ने के लिए कहा था। पूछताछ में यह बात सामने आई है​ कि आरोपी गुरप्रीत को फिरोजपुर जिले में ड्रोन के जरिए सीमा पार से भेजे गए विस्फोटक मिले। इससे पहले, उन्होंने नांदेड़ में विस्फोटक गिराए। हालांकि, करनाल में इन लोगों को विस्फोटकों के साथ पकड़ लिया गया है।"

    Haryana Police detains four terror suspects in Karnal, recovered large cache of explosives

    एसपी ने कहा, "ये लोग हरियाणा से होकर गुजर रहे थे, तभी इन्हें पकड़ा गया। अब मामले की गहनता से जांच की जा रही है।' बता दें कि, पंजाब में विस्फोटक मिलने पर यह बात सामने आई थी कि पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए विस्फोटक ​भारतीय सीमा के इस पार गिराए गए हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री का कहना है​ कि, सूबे में पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+