Nuh violence: पुलिस मुठभेड़ के दौरान नूंह हिंसा के आरोपी के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

Nuh violence: हरियाणा के नूंह में सांप्रदायिक झड़प के एक आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मार दी। यह मुठभेड़ नूंह जिले के टौरू इलाके में हुई है। आरोपी वाशिम के सिर पर 25,000 रुपये का इनाम था और उसके खिलाफ लूटपाट और हत्या से संबंधित कई मामले दर्ज थे।

वाशिम को टौरू में अरावली में गिरफ्तार किया गया है। उसे इलाज के लिए नल्हड़ मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि नूंह हिंसा का ये मुख्य आरोपी था।

Nuh violence

आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्तौल (देसी कट्टा) और पांच कारतूस बरामद किए गए। एक हफ्ते के अंदर नूंह में यह दूसरी पुलिस मुठभेड़ है। इससे पहले 15 और 16 अगस्त की रात को नूंह में हिंसा में शामिल दो संदिग्ध दंगाइयों को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगी थी।

ये मुठभेड़ भी नूंह जिले के टौरू इलाके में साखो गांव की पहाड़ी के पास हुई थी। पुलिस ने बताया था कि दोनों बाइक से भागने की कोशिश कर रहे थे और उनमें से एक के पैर में गोली लगने से वे गिर गए। उन्होंने बताया कि उनके कब्जे से एक देशी पिस्तौल, एक कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई थी।

हरियाणा के नूंह में बजरंग दल ने 31 जुलाई को धार्मिक यात्रा का आयोजन किया था। जिसमें ये हिंसा हुई थी।नूंह हिंसा में 6 लोगों की मौत हो गई थी। जिसमें दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। वहीं 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। नूंह हिंसा में तक 116 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

फिलहाल नूंह में हिंसा थम गई है लेकिन आसपास के शहरों से रह-रहकर छोटी-मोटी घटनाओं की खबरें लगातार आ रही हैं जिसके चलते शहर में तनाव अब भी बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+