Haryana News: कर्मचारियों की कार्यप्रणाली एवं दक्षता में किया जाएगा सुधार, कार्यालयों में रहेगी स्वच्छता

Haryana News: हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने कहा कि कर्मचारियों की कार्यप्रणाली एवं दक्षता में सुधार किया जाएगा। ताकि सरकारी कार्य तत्परता के साथ पूरे किया जा सके। उन्होंने कार्यालयों में पूर्ण रूप से सफाई व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए।

मुख्य सचिव मंगलवार को हरियाणा सिविल सचिवालय में औचक निरीक्षण कर कर्मचारियों की वर्किंग बारे जानकारी ले रहे थे। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपने कार्यालयों में पूर्ण रूप से स्वच्छता बनाए रखें। यदि उन्हें किसी प्रकार के इन्फ्रास्ट्रक्चर की आवश्यकता है तो उस बारे तुरंत अपने उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाएं ताकि उसकी उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

tvsn prasad

मुख्य सचिव ने सचिवालय में कर्मचारियों की कार्य प्रणाली बारे गहनता से जाना और इसमें सुधार करने के लिए अपने सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारी कार्यालय में समय पर आए और कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें तथा अपने कार्य को पूर्ण जिम्मेवारी और दायित्व के साथ निभाएं। यदि कर्मचारी अपने कार्य में किसी प्रकार की कोताही बरतेंगे तो उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कर्मचारियों से कार्यप्रणाली में सुधार करने के लिए सुझाव भी मांगे।

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में कर्मचारियों को नैतिकता एवं सिद्धांत के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित एवं जागरूक करने हेतु कर्मयोगी कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें लगभग 3 लाख से अधिक कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाना है। ताकि कर्मचारी निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करें। इस प्रशिक्षण से कर्मचारियों की कार्यप्रणाली में अवश्य ही सुधार आएगा।

मुख्य सचिव ने राजनैतिक एवं संसदीय कार्य शाखा, कैबिनेट शाखा, मानव संसाधन शाखा, सेवाएं शाखा, प्रशिक्षण शाखा, मुख्यमंत्री सचिवालय शाखा सहित अन्य शाखाओं का भी निरीक्षण किया। इस दौरान विशेष सचिव पर्सनल प्रभजोत सिंह, विशेष सचिव मानव संसाधन आदित्य दहिया, संयुक्त सचिव गृह राधिका सिंह, डीएसीएस अनिल भारद्वाज सहित कई अधिकारी साथ रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+