Haryana News: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने हरियाणा सरकार के 9 अतुलनीय वर्ष का किया विमोचन, कई दिग्गज रहे मौजूद

Haryana News: भारत के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को सूरजकुंड फरीदाबाद में हरियाणा सरकार के 9 अतुलनीय वर्ष एक नए एवं जीवंत हरियाणा का उदय शीर्षक नामक पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्मयंत्री मनोहर लाल सहित कई गणमान्य अतिथियों की गरीमामयी उपस्थिति रही।

पुस्तक का विमोचन करने उपरांत उपराष्ट्रपति ने अपने संबोधन में हरियाणा प्रदेश को देश के लिए रोल मॉडल बताते हुए कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की दूरदर्शी सोच के अनुरूप व्यवस्था परिवर्तन और सुशासन को लेकर किया गया। कार्य आसान नहीं था। व्यवस्था परिवर्तन का यह काम इसलिए कठिन था। क्योंकि ऐसा काम करने से सबसे पहले वह लोग आपको चुनौती देते हैं। जो आपके इर्द गिर्द होते हैं। वे आपके सामने एक प्रश्न खड़ा करते हैं कि सत्ता में क्यों आए हो। दशकों की राजनीतिक संस्कृति क्यों बदल रहे हो। अपने लोगों को नौकरी नहीं देंगे तो हमें सपोर्ट कौन करेगा। लेकिन मनोहर लाल ने समस्त हरियाणा को अपना परिवार माना और व्यवस्था परिवर्तन का काम कर दिखाया।

cm khattar

उन्होंने कहा की यह संकेत हरियाणा में नहीं अपितु पूरे देश में गया है। आज हरियाणा प्रदेश के ट्रांसपेरेंट-अकाउंटेबल ऑनेस्ट रिक्रूटमेंट प्रोसेस की चर्चा पूरे देश में होती है। उन्होंने कहा कि कृषि, खेल और रक्षा सेवाओं सहित अनेक क्षेत्रों में आज हरियाणा का परचम है। हरियाणा के किसान और जवान ने हमेशा हमारा सिर ऊंचा करने का कार्य किया है।

उन्होंने मनोहर लाल के सुशासन के सातों सिद्धांत शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वाभिमान, स्वावलंबन, सुशासन और सेवा को सात्विक बताते हुए कहा की ये सातों सिद्धांत प्रजातांत्रिक मूल्यों के लिए अति आवश्यक हैं।

जगदीप धनखड़ ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पूरी तरह से बदल रहा है। आज के दिन उभरते हुए भारत को आप देखेंगे तो जो परिकल्पना हमारी सांस्कृतिक विरासत में है। वो हमारी तरक्की में पूरी तरह झलक रही है। भारत का अमृतकाल आज गौरव काल है। यह वह कालखंड है। जिसमें भारत की ऐसी मजबूत नींव भरी जा रही है। जो यह सुनिश्चित करेगी कि 2047 का भारत, जब भारत आजादी के 100 वर्ष बना रहा होगा। विकसित भारत होगा।

उन्होंने कहा कि 10 साल से पहले देश स्कैम्स और चिंताजनक अर्थव्यवस्था के लिए खबरों में रहता था। आज हम दुनिया की पांचवी बड़ी महाशक्ति बने हैं। हमने कनाडा को पीछे छोड़ा। हमने इंग्लैंड को पीछे छोड़ा। हमने फ्रांस को पीछे छोड़ा और आने वाले 2 -3 साल में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी महाशक्ति होगा। जापान और जर्मनी भी हमसे पीछे रहेंगे।

धनखड़ ने कहा कि एक ऐसा समय था कि भ्रष्टाचार के चलते मिडलमैन के बिना कोई काम सरकार में संभव ही नहीं था और आज मिडिलमैन की संस्कृति बिल्कुल गायब हो चुकी है। आज के दिन हमारे यंग माइंड्स को कितना बड़ा इकोसिस्टम मिल रहा है। इससे युवाओं मनोबल बढ़ा है और वे अपनी कामयाबी के दम पर नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। उप राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर की सराहना करते हुए कहा कि संसद टीवी पर मोटिवेटर के रूप में उनका व्याख्यान करवाया जाएगा।

पुस्तक विमोचन समारोह में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि यह हरियाणा वासियों के लिए गौरव की बात है कि हरियाणा राज्य के विगत नौ साल में हुए विकासात्मक परिवर्तन के सभी गवाह बने हैं। निरंतर हो रहे विकास के फलस्वरूप आगामी पीढ़ी सदैव हरियाणा के इन गौरवशाली पलों को याद रखेगी। राज्यपाल ने कहा कि आज हरियाणा देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त शासन देते हुए पूरी पारदर्शिता के साथ हरियाणा एक-हरियाणवी एक के सिद्धांत पर आगे बढ़ते हुए समान विकास की विचारधारा से कदम बढ़ाए हैं। नित नए आयाम स्थापित करते हुए हरियाणा की पहचान अब दुनिया में कायम हो रही है। उन्होंने हरियाणा सरकार के नौ अतुलनीय वर्ष पर केंद्रित पुस्तक को प्रदेश के ट्रैक रिकार्ड की पुस्तक बताया। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें सच्चा व अच्छा व्यक्ति बताया और कहा कि जनसेवक के रूप में समस्त हरियाणा उनका परिवार है। वे अपना दायित्व प्रभावी रूप से निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में गत 9 वर्षों में व्यवस्था परिवर्तन के साथ किए गए विकास गाथा को दर्शाती यह पुस्तक हरियाणा का नया इतिहास बनेगी। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक गांव में भी पहुंचनी चाहिए। ताकि लोगों को पता लगे कि राज्य सरकार उनके कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा सरकार के 9 अतुलनीय वर्ष पुस्तक में राजनीतिक, शिक्षाविद, सामाजिक, प्रशासनिक व न्यायिक पदों पर आसीन व्यक्तियों के विचारों का समावेश किया गया है। देश व समाज के हित में प्रदेश सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर प्रबुद्धजनों ने भी इस पुस्तक में अपनी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने अपने 9 वर्ष के कार्यकाल का अनुभव सांझा करते हुए कहा कि इन 9 वर्षों में सरकार ने जमीनी हकीकत पर कार्य किया और जनमानस की तकलीफों को महसूस करते हुए उनकी समस्याओं का समाधान किया। सुशासन व अंत्योदय की भावना पर आगे बढ़ते हुए प्रदेशवासियों के जीवन को सुगम बनाया है। उन्होंने बताया कि तीन सी-क्राइम, करप्शन व कास्ट बेस्ड राजनीति से दूरी बनाते हुए हरियाणा एक-हरियाणवी एक की भावना को साकार किया। उन्होंने अपने दृष्टिकोण के ध्येय में सात एस का जिक्र करते हुए बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वाभिमान, स्वावलंबन, सुशासन और सेवा पर आधारित व्यवस्था को आज प्रदेश में स्थापित किया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ काम करने के अवसर से जुड़े संस्मरण भी कार्यक्रम में सांझा किए। जिस प्रकार प्रधानमंत्री नेशन फर्स्ट की भावना के साथ कार्य करते हुए उसी संस्कृति पर आगे बढ़ते हुए प्रदेश में आगे भी जनसेवा की भावना निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने पुस्तक का विमोचन करने के लिए उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का आभार भी व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते थे कि आपको जनहित के लिए जो भी अच्छा लगता है। उसको करना शुरू करो। अगर खराब होगा तो छोड़ दो। ठीक हो तो चलाएं रखो, इतनी छूट मोदी जी देते थे। पीएम मोदी को प्रयोगधर्मी बताते हुए उन्होंने कहा कि आज देश की दिशा को ठीक करने के लिए जितने भी सकारात्मक बदलाव या प्रयोग पिछले 9 वर्षों में उन द्वारा किए गए हैं। उन्ही की बदौलत देश विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर हुआ है। उन्होंने कहा कि पॉलिटिकल लीडर तो अपना टारगेट बता सकता है। लेकिन उस टारगेट को सही दिशा में ले जाने सम्बन्धी कार्ययोजना को प्रशासनिक अधिकारी ही अमलीजामा पहनाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे जिस विचारधारा से जुड़े रहे हैं। उसमे व्यक्ति प्रधान नहीं होता बल्कि विचारधारा प्रधान होती है। इसी विचारधारा के आधार पर हम आगे बढ़ते हुए निरंतर जन सेवा में डटे हैं।

मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने भी हरियाणा सरकार के 9 अतुलनीय वर्ष पुस्तक की विषयवस्तु व विचार को लेकर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक के माध्यम से यह भी ज्ञात होगा कि अच्छी शासन प्रणाली से एक नए एवं जीवंत हरियाणा का उदय हुआ है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने कार्यकाल में व्यवस्था को रिफ्रेम करने का काम किया है। सर्वेंट लीडरशिप के रूप में मुख्यमंत्री मनोहर लाल हरियाणा की समस्त जनता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने विभिन्न सरकारी जनहितकारी योजनाओं में अमूलचूल परिवर्तन लाते हुए हरियाणा प्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने में निभाई जा रही जिम्मेदारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के 9 अतुलनीय वर्ष पुस्तक हरियाणा सरकार की जनहितकारी नीतियों पर दी गई प्रतिक्रियाओं का समावेश है।

इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, शहरी निकाय मंत्री डा.कमल गुप्ता, सहकारिता एवं जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ.बनवारी लाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा, पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली, सांसद धर्मबीर सिंह, सांसद रमेश कौशिक, राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार, जनरल डीपी वत्स, कार्तिकेय शर्मा, हरियाणा सरकार में मुख्य सचिव संजीव कौशल, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक मनदीप सिंह बराड़ सहित पुस्तक के संपादक प्रो.कुलदीप चंद अग्निहोत्री व भाषांतर संपादक डॉ.शमीम शर्मा व पूर्व आइपीएस आर.के.पचनंदा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

वर्तमान सरकार की 9 साल की उपलब्धियों पर केंद्रित यह हरियाणा सरकार के 9 अतुलनीय वर्ष एक नए एवं जीवंत हरियाणा का उदय शीर्षक नामक पुस्तक हिंदी और अंग्रेजी भाषा में प्रकाशित की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+