Haryana News: परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने ली हरियाणा सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक, अधिकारियों को दिए यह निर्देश
Haryana News: परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा ने चंडीगढ़ में राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-44 को जीरो टॉलरेंस रोड बनाया जाए। इन मार्गों पर सभी अवैध कटों को तुरंत प्रभाव से बंद किया जाए। ताकि दुर्घटनाओं पर काबू पाया जा सके।
मूल चंद शर्मा ने कहा कि हमारा उद्देश्य सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं में कमी लाना है। उन्होंने सभी 22 जिलों में 11 से 17 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाने को कहा है। जिससे लापरवाह ड्राइविंग के परिणामों के बारे में जनता को बताया जा सके।

हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी भी साझा की है। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज चंडीगढ़ में "हरियाणा सड़क सुरक्षा परिषद" बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी सहित सभी को निर्देश दिये सड़क सुरक्षा से संबंधित किसी भी वाहन चालक को कोई भी परेशानी नहीं आये और सभी वाहन चालक सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करे।'












Click it and Unblock the Notifications