Haryana News: रोहतक लोकसभा प्रत्याशी अरविंद शर्मा ने दाखिल किया नामांकन, सीएम सैनी भी रहे मौजूद

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में रोहतक लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा ने नामांकन दाखिल किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज रोहतक लोकसभा से हमारे प्रत्याशी अरविंद शर्मा ने अपना नामांकन दाखिल किया। जनता ने ठान लिया है इस बार रोहतक से अरविंद शर्मा जी की जीत का मार्जिन और बड़ा करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूती देंगे।'

cm saini

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पहले और दूसरे चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। इस बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में रोहतक लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा ने नामांकन दाखिल किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+