Haryana News: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना हुई शुरू, सीएम खट्टर ने जताया पीएम मोदी का आभार
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की तारीफ करते हुए कहा कि पीएम मोदी की दूरदर्शी सोच के कारण भारत के एक करोड़ घर रोशन होंगे तथा लक्ष्य के अनुसार उन्हें हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शी सोच के कारण भारत के 1 करोड़ घर रोशन होंगे तथा लक्ष्य के अनुसार उन्हें हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान की जाएगी। सौर ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहन देने की दिशा में यह योजना मील का पत्थर साबित होगी, मुझे यह पूर्ण विश्वास है।'
देश में जल्द ही केंद्र सरकार मुफ्त बिजली देने की योजना पर काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मुफ्त बिजली के लिए पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शुरू करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि निरंतर विकास और लोगों की भलाई के लिए हम पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शुरू कर रहे हैं। 75000 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश वाली इस परियोजना का लक्ष्य हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान कर एक करोड़ घरों को रोशन करना है।

केंद्र सरकार इस योजना के तहत लोगों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की योजना बना रही है। जिसके लिए वास्तविक सब्सिडी दी जाएगी। जो सीधे लोगों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। इसके अलावा सरकार भारी रियायती बैंक ऋण तक देगी। ताकि लोगों पर इसका कोई बोझ ना पड़े। सभी हितधारकों को एक राष्ट्रीय ऑनलाइन पोर्टल से जोड़ा जाएगा। जो आगे सहूलियत प्रदान करेगा। यह एक तरह की सौर ऊर्जा योजना है। जिसके तहत लोगों को अपनी छतों पर सौर ऊर्जा पैनल लगाने के लिए उत्साहित किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications