Haryana News: मंत्री अनिल विज ने सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर सैनिकों को किया नमन
Haryana: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने गुरुवार को सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शूरवीर सैनिकों का स्मरण कर नमन किया।

गृह मंत्री विज ने झंडा दिवस के अवसर परने स्वेच्छा से अंशदान करते हुए कहा कि झंडा दिवस पर एकत्रित राशि का उपयोग शहीदों के आश्रितों के कल्याण के लिए होता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील कि वे स्वेच्छा से झण्डा दिवस के अवसर पर जिला सैनिक बोर्डों द्वारा रखे गये दान पात्र में अपना अंशदान अवश्य करें।
गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि देश के जवान विषम परिस्थितियों में भी देश की सीमाओं पर डटकर खडे हैं और निरंतर साहस, शौर्य व बुलंदियां दिखा रहे हैं। हमारे जवानों के बदौलत ही निश्चित रूप से देश की सीमाएं सुरक्षित हैं और हमारी स्वतंत्रता व संप्रभुता बरकरार है।
यह भी पढ़ें OPINION: सरकारी कार्यों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए हरियाणा सरकार की शानदार पहल












Click it and Unblock the Notifications