Haryana News: सीएम खट्टर और बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की मुलाकात, दोनों के बीच इस बात को लेकर हुई चर्चा
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने मुलाकात की है। सीएम खट्टर और बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की यह मुलाकात मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर हुई है। दोनों के बीच हरियाणा में खेल को बढ़ावा देने के विषय को लेकर चर्चा हुई है।
सीएम खट्टर से मुलाकात करने के बाद साइना नेहवाल ने कहा कि हरियाणा में खेल को बढ़ावा देने के लिए चर्चा हुई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खेल के लिए जो भी किया वह ऐतिहासिक है। उन्होंने हरियाणा में खिलाड़ियों की नई पौध तैयार की है। इसके साथ ही वह हरियाणा में खेलों की नर्सरी खोलना चाहते हैं। जिस पर हमारी बातचीत हुई। मुख्यमंत्री की खेलों के प्रति रुचि और उसके लिए किए गए कार्यों की सराहना करते हुए साइना नेहवाल ने कहा कि खेलों के लिए यह सरकार बेस्ट है। उन्होंने कहा कि खेल के लिए जो भी मुझे हो सकेगा। मैं हमेशा तैयार रहूंगी। खेल को बढ़ावा देने के लिए मैं हमेशा खट्टर सरकार का साथ देने के लिए तैयार हूं।

सीएम खट्टर ने इस मुलाकात को लेकर ट्विटर पर एक पोस्ट भी साझा की है। जिसमें उन्होंने लिखा कि आज संत कबीर कुटीर पर मिलने आई देश की प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और उनके परिजनों से भेंट हुई। अपनी प्रतिभा से पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन करने वाली म्हारे हरियाणा की बेटी को उज्जवल भविष्य हेतु ढेरों शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद।












Click it and Unblock the Notifications