Haryana News: लोकसभा प्रभारी सतीश पूनिया ने दीपक हुड्डा और स्वीटी बूरा से की मुलाकात, खेल नीतियों पर की चर्चा
Haryana News: हरियाणा भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी और भाजपा राजस्थान पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने हरियाणा प्रवास पर रोहतक में भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुड्डा और वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बूरा से भेंट कर केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश में भाजपा की नायब सैनी सरकार की खेल एवं खिलाड़ियों के लिए संचालित की जा रही शानदार नीतियों पर चर्चा की है।
प्रभारी डॉ. पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार की नीतियों से लाभांवित होकर हरियाणा के खिलाड़ी अपने परिश्रम और हुनर का प्रदर्शन कर पूरी दुनिया में भारत का मान-स्वाभिमान बढ़ा रहे हैं। मोदी सरकार खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय प्रशिक्षण सहित तमाम सुविधाओं उपलब्ध करवाकर खिलाड़ियों के हुनर को तराश रही है। जिससे विदेश की धरती पर हमारे खिलाड़ी भारत का लोहा मनवाकर तिरंगे का मान बढ़ा रहे हैं।

दीपक हुड्डा और स्वीटी बूरा ने अपने निवास पर सतीश पूनिया को भगवान श्रीराम की तस्वीर भेंट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की खिलाड़ियों के हित में बनाई नीतियों को लेकर आभार और अभिनंदन जताया। इस दौरान राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष सीआर चौधरी भी उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications