Haryana News: जेजेपी ने किया खेल प्रकोष्ठ का विस्तार, 32 पदाधिकारियों को दी नियुक्ति

Haryana News: जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए 32 पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, खेल प्रकोष्ठ के प्रभारी ध्यानचंद एवं भीम अवार्डी ओमप्रकाश तथा प्रदेशाध्यक्ष ओलंपियन पहलवान एवं ध्यानचंद अवार्डी कुलदीप मलिक व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद खेल प्रकोष्ठ में 32 पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की है। सतपाल मलिक और पहलवान कोच संजय मलिक को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर महेश कुमार, रणबीर सिंह और सुरेंद्र सिंह होंगे।

जेजेपी खेल प्रकोष्ठ में प्रदेश महासचिव के पद पर जय भगवान उमरावास, रणधीर सिंह, खानपुर कलां, सुरेंद्र खटकड़, प्रेम पाल, गुरलाल सिंह, संदीप कुमार और मोनू तंवर को नियुक्त किया हैं। राजेश फौगाट, कर्मबीर सिंह, धर्मराज, थान सिंह मंजूरा, रामनिवास, राजीव सचदेवा, गुरप्रीत सिंह, सतीश कुमार, राजेंद्र सरपंच और विक्रांत रेवाड़ी को प्रदेश सचिव बनाया हैं। इनके अलावा सतवीर, बलराम किलोई, कुलदीप सिंह, कृष्ण फौजी, भीम सिंह, जगदीश प्रसाद, रविंद्र सिंह, सुरज कुमार, धर्मबीर पवेरा और नरेश चितरौली प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य होंगे।

jjp leaders

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+