Haryana News: कक्षा 9वीं व 11वीं के छात्र-छात्राओं के वार्षिक परीक्षा के अंक का मामला, तिथि 3 मई तक बढ़ाई

Haryana News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से सम्बद्धता प्राप्त राजकीय, अराजकीय विद्यालयों, गुरूकुलों और विद्यापीठों द्वारा शैक्षिक सत्र 2023-24 के लिए कक्षा 9वीं व 11 वीं के छात्र-छात्राओं के वार्षिक परीक्षा के अंक अपलोड करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2024 निर्धारित की गई थी। जिसे बढ़ाकर अब 3 मई 2024 कर दिया गया है।

इस बारे में जानकारी देते हुए बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि राजकीय, अराजकीय विद्यालयों, गुरूकुलों और विद्यापीठों के 9वीं व 11वीं के शैक्षिक सत्र 2023-24 के छात्र-छात्राओं के वार्षिक परीक्षा के अंक 3 मई 2024 तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक पर लॉगिन आईडी, पासवर्ड से लॉगिन करते हुए ऑनलाइन भरना सुनिश्चित करें। उन्होंने आगे बताया कि यदि किसी विद्यालय द्वारा छात्रों के अंक ऑनलाइन अपलोड नहीं किए जाते हैं तो ऐसे छात्र-छात्राओं को बोर्ड की आगामी कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

exam

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+