Haryana News: वोटर इन क्यू एप से मिल सकेगी मतदाताओं की लाईन की जानकारी, मतदान के लिए नहीं करना पड़ेगा इंतजार

Haryana News: निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई वोटर इन क्यू एप के माध्यम से चुनाव के दिन मतदान केन्द्रों पर लगने वाली भीड़ की जानकारी ली जा सकेगी। एप पर जानकारी लेकर मतदाता अपनी सुविधा के अनुसार वोट डालने जा सकेंगे। ऐसे में इस एप से मतदान प्रतिशत बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

करनाल के जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए अहम कदम उठा रहा है। आगामी 25 मई को होने वाले लोकसभा 2024 के आम चुनाव के लिए आयोग की ओर से महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वोटर इन क्यू नामक एप संचालित की गई है। इससे मतदाता चुनाव के दिन मतदान केन्द्रों पर लगने वाली भीड़ को लाइव देख सकते हैं। जिससे मतदाता अपनी सुविधा अनुसार मतदान करने के लिए केन्द्र पर जा सकते हैं। कई बार मतदाता भीड़ को देखकर बगैर वोट डाले ही वापस चले जाते हैं। लेकिन अब इस एप के माध्यम से मतदान केन्द्रों की जानकारी मिल सकेगी।

voters

उन्होंने बताया कि वोटर इन क्यू मोबाइल एप को भारत निर्वाचन आयोग ने भी प्रयोग के तौर पर अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। मोबाइल एप पर मतदाता अपने एरिया का नाम, पोलिंग बूथ का नाम, वोटर का नाम आदि फीड करेगा तो उसे एक ओटीपी मिलेगा। जिसका प्रयोग कर वह बूथ पर सीधे बीएलओ से जुड़ सकता है। बीएलओ हर एक घंटा या आधे घंटे बाद एप में बताएगा कि इस समय वोट डालने के लिए कितने लोग कतार में खड़े हुए हैं।

उपायुक्त ने बताया कि इस मोबाइल एप तथा वेबसाइट का पहली बार चुनाव में प्रयोग किया जा रहा है। इसका सबसे बड़ा लाभ यह है कि मतदाता को वोट डालने के लिए अधिक समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा और वह भीड़ कम होते ही वोट डालने के लिए जा सकता है। यह प्रयोग सफल रहा तो इस प्रयोग को भविष्य में सभी विधानसभा क्षेत्रों में भी लागू किया जा सकता है।

जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि वोटर इन क्यू मोबाइल एप का पहली बार चुनाव में प्रयोग किया जा रहा है। इसका सबसे बड़ा लाभ यह है कि मतदाता को वोट डालने के लिए अधिक समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा और वह भीड़ कम होते ही वोट डालने के लिए जा सकता है। यह प्रयोग सफल रहा तो इस प्रयोग को भविष्य में सभी विधानसभा क्षेत्रों में भी लागू किया जा सकता है। प्रारंभिक ट्रायल के रूप में अभी करनाल सहित गुरूग्राम, रोहतक, बहादुरगढ़, कैथल, झज्जर, रेवाड़ी, नारनौल, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, बडख़ल, पंचकूला, अंबाला कैंट, अंबाला सिटी, यमुनानगर, थानेसर, पानीपत और सोनीपत विधानसभा क्षेत्रों में वोटर्स-इन-क्यू एप को शुरू किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+