Haryana News: भारत की एकजुटता हर परिस्थिति से निपटने में सक्षम: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला
Haryana News: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि भारत की एकजुटता हर परिस्थितियों से निपटने में सक्षम है। यही हमारे देश की सुंदरता है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के समय यूएस जैसे बड़े-बड़े देशों में आर्थिक संकट देखने को मिला था। लेकिन भारत में सभी नागरिकों के सहयोग से देश को कदम पीछे नहीं हटाने पड़े। इतना नहीं भारतीयों ने मिलकर ग्लोबल इकोनॉमी को भी अलग-अलग तरीकों से सहारा दिया। वे बुधवार को चंडीगढ़ के एसडी कॉलेज में युवा सत्ता संस्था द्वारा आयोजित पीस अवार्ड कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में शांति के लिए काम करने वाले शिक्षकों और समाजसेवियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज भारत देश किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। उन्होंने कहा कि नासा में सबसे ज्यादा भारतीय वैज्ञानिक, दुनिया के एविएशन क्षेत्र में सबसे ज्यादा इंजीनियर और ग्लोबल सीईओ भारत देश से हैं। जो कि देश में बदलाव और तरक्की को दर्शाता है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि देश के उज्जवल भविष्य के लिए हमें निरंतर विचार-विमर्श करते रहना चाहिए। युवाओं को नए शानदार आइडिया पर आगे बढ़ना चाहिए।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने युवाओं के सुनहरे भविष्य के लिए शिक्षकों का अहम रोल बताया और कहा कि टीचर शिक्षा की बदौलत एक पीढ़ी को सुधारने की काबिलियत रखता है। उन्होंने कहा कि हर किसी फील्ड में युवा अपना उज्जवल भविष्य नहीं बना सकता है। लेकिन वे अपने दिलचस्पी वाले विषयों में बहुत अच्छा कर सकता है। इसलिए यह जरूरी है कि शिक्षक बच्चों के इंटरेस्ट को समझ कर उसे पसंदीदा विषय की ओर अग्रसर करें। डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि बच्चों के भविष्य के लिए फील्ड का चयन अभिभावकों को नहीं करना चाहिए। बल्कि बच्चे के इंटरेस्ट को देखना चाहिए कि वे किस फील्ड में जाना चाहता है। इसे अभिभावकों से ज्यादा शिक्षक समझ सकते है। दुष्यंत चौटाला ने देश की नई शिक्षा नीति की भी सराहना की और कहा कि नई शिक्षा नीति युवाओं को उनके पसंदीदा विषयों में उन्हें आगे बढ़ाने में सहयोग करेगी। इस दौरान उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने युवाओं और शिक्षकों के साथ अपने जीवन के भी कई अनुभव साझा किए।












Click it and Unblock the Notifications