Haryana News: गृहमंत्री अनिल विज ने साधा कांग्रेस पर निशाना, कहा-'यह लोग देश में फूट डालने का काम करते'

Haryana News: महेश नगर थाना की बुधावार को गृह मंत्री अनिल विज ने नींव रखी। शहर में कई ऐसे थाने हैं। जिनके हालात जर्जर हैं। उन्हें सुधारने का काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज महेश नगर थाना के पुनर्निर्माण की नींव रखी गई। कार्यक्रम में गृहमंत्री अनिल विज एसपी अंबाला जशनदीप सिंह रंधावा, एडीजीपी शिवास कविराज सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके गृह मंत्री अनिल विजय ने तमाम मुद्दों पर अपनी राय रखी।

अंबाला में कई थानों के हालात काफी जर्जर हो चुके हैं। जिनमें सुधार के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। कई थाने दोबारा बनाए गए। इसी कड़ी में महेश नगर थाना के जर्जर हालात को देखते हुए इसका पुनर्निर्माण किया जा रहा है। जिसकी आज नींव रखी गई। जिसकी शुरुआत आज गृहमंत्री अनिल विज ने अपने हाथों से नींव रखकर की। वहीं जब इस बारे में गृह मंत्री विज से बात की गई तो उन्होंने बताया की सरकार ऐसे थानों का निर्माण कर रही है। जिससे वातावरण अच्छा रहे। क्योंकि अच्छा वातावरण होने पर ही अच्छे विचार आते हैं। अच्छे विचारों से अच्छे परिणाम निकलते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि प्रत्येक थाने में जिम निर्माण भी किया जाएगा। सभी थाने एयरकूल बनाए जाएंगे।

anil vij

इसके साथ ही उमर अब्दुला के भाड़ में जाए जम्मू कश्मीर के बयान पर पलटवार करते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि ऐसा कहा जाता है। धरती पर अगर कहीं स्वर्ग है तो जम्मू कश्मीर में है। स्वर्ग के बारे में ऐसी बातें करना उमर अब्दुल्ला की मानसिकता को दर्शाता है कि वह कैसी मानसिकता के हैं।

इलेक्शन कमिशन पर रणदीप सुरजेवाला ने टिप्पणी की। इसे लेकर गृहमंत्री अनिल विज ने पलटवार किया और कहा कि सुरजेवाला जब भी मुंह खोलते हैं। उनसे निगेटिव वाइब्स आती है। जबकि चुनाव आयोग सही ढंग से कम कर रहा है। लेकिन फिर भी यह लोग कभी चुनाव मशीन पर, कभी चुनाव आयोग पर इस तरह के सवाल खड़े करते रहते हैं। जो कि उनकी आदत हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+