Haryana News: गृह मंत्री अनिल विज ने दुराचार मामले में गोहाना डीएसपी को लगाई फटकार, कार्रवाई के दिए निर्देश

Haryana News: हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने शनिवार को अंबाला में अपने आवास पर प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान दुराचार पीड़िता की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए गोहाना डीएसपी को फटकार लगाई और दर्ज मामले में कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए। दुराचार के अन्य मामले में भिवानी के एसपी को भी मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि महिला अपराधों में किसी प्रकार की कोताही को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

गोहाना से आई एक दुराचार पीड़िता ने गृह मंत्री अनिल विज को बताया कि मामले में पुलिस ने अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। डीएसपी उसी व्यक्ति के साथ समझौता करने की बात कह रहे हैं। डीएसपी की कार्यप्रणाली से खफा हुए गृह मंत्री अनिल विज ने डीएसपी गोहाना को फोन पर कड़ी फटकार लगाई और आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

anil vij

इसी तरह गृह मंत्री अनिल विज से भिवानी से आई महिला ने दुराचार के मामले कार्रवाई नहीं होने की शिकायत की। महिला ने बताया कि पुलिस ने दुराचार का केस दर्ज करने के बाद से अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस फैसले के लिए दबाव बना रही है। गृह मंत्री विज ने एसपी भिवानी को मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

यमुनानगर से आई आंगनवाडी वर्कर ने गृह मंत्री अनिल विज को शिकायत देते हुए बताया कि थाना छप्पर क्षेत्र में आंगनवाड़ी में प्रतिदिन बदमाश जबरन दाखिल हो जाते हैं और वहां पर बदमाशी करते हैं। इसके अलावा वहां बैठकर ताश भी खेलते हैं। महिला का आरोप था कि पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई नहीं की है। गृह मंत्री अनिल विज ने एसपी यमुनानगर को फोन करते हुए मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आंगनवाडी में कैसे बदमाश दाखिल हो सकते हैं। उन्होंने पुलिस को तुरंत एक्शन लेने के निर्देश दिए।

ऐसे ही अम्बाला से आए एक सिपाही ने गृह मंत्री अनिल विज को बताया कि उसने ईमानदारी से अपनी नौकरी की है। मगर कुछ समय पूर्व उसे एक झूठे मामले में फंसाया गया। जिसके बाद उसे जेल भी जाना पड़ा। इस मामले को लेकर उसकी प्रमोशन पर भी असर पड़ा। उसका आरोप था कि जो केस उस पर दर्ज किया गया। वह गलत था और उसके पास केस से जुड़े प्रमाण भी हैं। गृह मंत्री अनिल विज ने डीजीपी को तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर मामले में पुन: जांच के निर्देश दिए।

गृह मंत्री अनिल विज को कैथल से आए एक परिवार ने फरियाद देते हुए बताया कि उनकी बहन ने ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर जहर निगल लिया था। पुलिस ने केस दर्ज किया। मगर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की। मरने से पहले विवाहिता ने मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान भी दिए थे। गृह मंत्री ने एसपी कैथल को फोन लगाते हुए आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। करनाल के कुंजपुरा से आए एक व्यक्ति ने गांव में मनरेगा के तहत हुए कार्यों में घोटाले के आरोप लगाए। आरोप था कि अब तक वह कई स्तर पर शिकायत दे चुका है। मगर कार्रवाई नहीं हुई। गृह मंत्री ने इस मामले में डीसी करनाल को एसडीएम से जांच कराने के निर्देश दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+