Haryana News: मुख्यमंत्री खट्टर और सीएम बिश्वा की मौजदगी में हुआ वैश्विक गीता पाठ, 18 हजार बच्चे एक साथ जुड़े
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्वा की मौजूदगी में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2023 में एक बार फिर 18 हजार बच्चों ने वैश्विक गीता पाठ किया। दोपहर 12:00 बजे एक साथ 18 हजार बच्चों ने अष्टादस श्लोक गीता पाठ किया। कार्यक्रम में प्रदेश भर के बच्चे शामिल हुए। इन्हें थीम पार्क में बैठाया गया। वैश्विक गीता पाठ के साथ प्रदेश भर के हजारों विद्यार्थी भी ऑनलाइन प्रक्रिया से जुड़े।
गीता के हर श्लोक को आत्मसात करें
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि केवल गीता जयंती मनाने से संस्कार नहीं आएगा। गीता के हर श्लोक को अपने अंदर आत्मसात करना होगा। विद्यार्थी काल में ही बच्चों को गीता के श्लोक के भावार्थ को समझ कर आगे बढ़ना होगा। इसी उद्देश्य के साथ गुजरात का अनुसरण करते हुए। इस वर्ष से स्कूलों में छठी से 12वीं तक गीता पढ़ाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि इसके लिए आदर्श जीवन मूल्य पुस्तक तैयार की गई है। जो विषय के रूप में पढ़ाई जाएगी। यह पुस्तक नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार है। वह वैश्विक गीता पाठ के बाद कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में 18 हजार विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे।

भगवान श्रीकृष्ण ने असम की बेटी रुक्मणी से विवाह रचाया
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्वा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण कुरुक्षेत्र में दो बार आए थे। लेकिन असम के लोग उन्हें अपना दामाद मानते हैं। उन्होंने असम की बेटी रुक्मणी से विवाह रचाया था। इसलिए जहां-जहां भगवान श्रीकृष्ण का नाता है। वहां असम की उपस्थिति अनिवार्य हो जाती है। उन्होंने कहा कि महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका तो सब जानते हैं। लेकिन महाभारत में असम से कई पराक्रमी योद्धाओं ने भी भाग लिया।
उन्होंने कहा कि इनमें से कुछ कौरवों की तरफ से लड़े तो कुछ पांडवों की तरफ से। लेकिन युद्ध के अंत में धर्म की जीत हुई। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में धर्म का शासन बने। इसका एक आकार देश में बन रहा है। आपको बता दें कि इस बार गीता महोत्सव में असम राज्य पार्टनर है।












Click it and Unblock the Notifications