Haryana News: अमेरिका भेजने के नाम पर 53 लाख रूपए की ठगी, गृह मंत्री ने एसआईटी को सौंपी जांच
Haryana News: हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बुधवार को अंबाला में अपने आवास पर प्रदेश के कोने-कोने से आए सैकड़ों लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को कार्रवाई के दिशा-निर्देश दिए।
चरखी-दादरी से आए फरियादी ने गृह मंत्री अनिल विज को अपनी फरियाद देते हुए बताया कि महिला द्वारा उसे झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाया गया है। फरियादी का आरोप था कि महिला केस सेटल करने की एवज में 20 लाख रुपए मांग रही है। पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही है। गृह मंत्री अनिल विज ने इस मामले में चरखी दादरी के एसपी को एसआईटी गठित कर मामले की पुनः जांच के निर्देश दिए।

पानीपत से आए फरियादी ने उसकी मां और पत्नी का नाम हत्या मामले में गलत डालने की शिकायत दी। फरियादी का आरोप था कि घटना के समय उसकी मां व पत्नी मौके पर मौजूद नहीं थी। गृह मंत्री अनिल विज ने इस मामले में एसपी, पानीपत को पुनः जांच के निर्देश दिए।












Click it and Unblock the Notifications