Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर ने हनमान जयंती की दी शुभकामनाएं, रामभक्त को लेकर कही यह बात
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हनुमान जयंती की प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'सर्वसिद्धि प्रदाता संकटमोचन रामभक्त श्री हनुमान जी के प्राकट्य पर्व हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। ज्ञान गुण और भक्ति के स्वरूप प्रभु हनुमान जी से प्रार्थना है कि हम सभी का जीवन राष्ट्रधर्म के प्रति नित्य समर्पित रहे। जय जय श्री राम, जय जय हनुमान।'

आपको बता दें कि हनुमान जयंती देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही है। आज के दिन हनुमान जी की उपासना और साधना करने से बजरंगबली की विशेष कृपा मिलती है। ऐसी मान्यता है कि प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा, उपासना और चालीसा का पाठ करने से सभी तरह की मनोकामनाएं पूरी होती है।












Click it and Unblock the Notifications