Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर ने कांग्रेस पर साधा निशाना, गरीबी के मुद्दे को लेकर कही यह बात
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गरीबी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'काँग्रेस के कर्णधार कह रहें हैं कि एक झटके में गरीबी दूर कर देंगे। मेरा बस एक ही सवाल है कि इंदिरा जी ने 70 के दशक में कहा था गरीबी हटाओ। उसके बाद भी 25-30 सालों तक काँग्रेस सत्ता में रही तो क्या उस समय इंदिरा जी की आवाज काँग्रेस को सुनाई ही नहीं दी थी या गरीबी दूर करने का कोई इरादा ही नहीं था ?'

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया है। हरियाणा की दस सीटों पर छठे चरण में मतदान होगा। हरियाणा में करनाल लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को चुनाव मैदान में उतारा गया है। इसी क्रम में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गरीबी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है।












Click it and Unblock the Notifications