Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर ने वीर सावरकर की जयंती पर किया नमन, मां भारती को लेकर कही यह बात
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वीर सावरकर की जयंती पर उन्हें नमन किया है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'सावरकर माने तेज, सावरकर माने त्याग, सावरकर माने तप, सावरकर माने तत्व, सावरकर माने तर्क, सावरकर माने तारुण्य। माँ भारती की आराधना में आजीवन लीन रहे राष्ट्रवादी युगदृष्टा, क्रांतिकारी चेतना के उद्घोषक स्वातंत्र्य वीर सावरकर की जयंती पर कोटि कोटि नमन।'

आपको बता दें कि विनायक दामोदर सावरकर भारत के महान क्रांतिकारी थे वह विश्व भर के क्रांतिकारियों में अद्वितीय थे वे एक महान स्वतंत्रता सेनानी इतिहासकार समाज सुधारक विचारक चिंतक क्रांतिकारी साहित्यकार थे उनका जीवन बहु आयामी था उनका नाम ही भारतीय क्रांतिकारियों के लिए उनका संदेश था उनकी पुस्तक के क्रांतिकारियों के लिए गीता के समान थी।
वीर सावरकर का जन्म नासिक के भगोर में 28 में 1883 को हुआ था पिता का नाम दामोदर पंत सावरकर और माता का नाम राधाबाई था उनके पिता गांव के प्रतिष्ठित व्यक्तियों में जाने जाते थे जब विनायक 9 साल के थे तब ही उनकी माता का देहांत हो गया था वे बचपन से ही पढ़ाकू थे बचपन में उन्होंने कुछ कविताएं भी लिखी थी उन्होंने शिवाजी हाई स्कूल नासिक से 1901 में मैट्रिक की परीक्षा पास की थी।
आजादी के लिए काम करने के लिए उन्होंने एक गुप्त समिति बनाई थी जो मित्र मेला के नाम से जानी गई 1905 के बंग भंग के बाद उन्होंने पुणे में विदेशी वस्तुओं की होली जलाई पुणे में फर्ग्यूसन कॉलेज में पढ़ने के दौरान में राष्ट्रभक्ति से और प्रोटोन ओजस्वी भाषण देकर सबको प्रभावित कर देते थे उन्हें तिलक की अनुशंसा पर 1906 में श्याम जी कृष्ण वर्मा छात्रवृत्ति मिली इंडियन सोशियोलॉजिस्ट और तलवार में उन्होंने अनेक लेख लिखे जो बाद में कोलकाता के युगांतर में भी छापे।
उनका संपूर्ण जीवन स्वराज की प्राप्ति के लिए संघर्ष करते हुए ही बीता वीर सावरकर भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रिम पंक्ति के सेनानी एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता थे भारत के इस महान क्रांतिकारी का निधन 26 फरवरी 1966 को हुआ था उनका स्वतंत्रता संग्राम में दिया गया योगदान प्रसंसनीय और सराहनीय है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वीर सावरकर की जयंती पर उन्हें नमन किया है।












Click it and Unblock the Notifications