Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर ने पानीपत में हनुमान जी की पूजा अर्चना की, सुख समृद्धि के लिए की यह प्रार्थना
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पानीपत में हनुमान जी के दर्शन पूजन कर सभी की सुख समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का भी आशीर्वाद लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'जै जै जै हनुमान गोसाईं। कृपा करहु गुरुदेव की नाईं। आज पानीपत में हनुमान जी के दर्शन पूजन कर सभी की सुख समृद्धि एवं शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पूज्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का भी आशीर्वाद प्राप्त हुआ।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पांच चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर करनाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पानीपत में हनुमान जी के दर्शन पूजन कर सभी की सुख समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का भी आशीर्वाद लिया है।












Click it and Unblock the Notifications