Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर ने करनाल में अमित शाह की सफल जनसभा के लिए जताया आभार, कही यह बात
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सफल जनसभा के लिए आभार जताया है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज भारत के यशस्वी गृहमंत्री आदरणीय अमित शाह ने करनाल लोकसभा में बड़ी संख्या में आए हुए परिवारजनों को संबोधित किया। माननीय गृहमंत्री ने कहा कि पहले हरियाणा में भाई भतीजावाद और भ्रष्टाचार का बोलबाला था किंतु पिछले एक दशक में भाजपा का काम बोल रहा है। रामराज्य के लिए संकल्पित हरियाणा की जनता जनार्दन ने हरियाणा में सभी कमल खिलाने का प्रण ले लिया है। माननीय गृहमंत्री जी का बहुत बहुत धन्यवाद। जनसभा में आकर अपना आशीर्वाद देने वाले सभी परिवारजनों का भी हार्दिक धन्यवाद।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पांच चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर करनाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सफल जनसभा के लिए आभार जताया है।












Click it and Unblock the Notifications