Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर ने नितिन गडकरी को जन्मदिन की दी बधाई, दीर्घायु के लिए की कामना
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। देश की प्रगति में आपका अथक परिश्रम अनवरत जारी रहे और आप दीर्घायु हों ईश्वर से यही कामना है।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए छह चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। हरियाणा की दस सीटों पर छठे चरण में मतदान संपन्न हो चुके हैं। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह के हाथ में थी। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने करनाल लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में थे। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी है।












Click it and Unblock the Notifications