Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर करनाल में राजनाथ सिंह की जनसभा में हुए शामिल, भाजपा के पक्ष में की यह अपील
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की जनसभा में शामिल होकर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'माननीय रक्षा मंत्री माननीय राजनाथ सिंह ने करनाल में विशाल जनसभा में पधारे भाइयों बहनों को संबोधित कर भाजपा की ऐतिहासिक विजय का आह्वान किया। कर्ण की पावन भूमि पर माननीय राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी सेना का मनोबल मजबूत हुआ है, मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की महाशक्ति बनकर रहेगा। अपनी ओजस्वी उपस्थिति से करनाल के प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता और जनता जनार्दन में उत्साह की लहर उत्पन्न कर देने के लिए रक्षा मंत्री का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पांच चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर करनाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की जनसभा में शामिल होकर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications