Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर पंचकुला में लोकसभा चुनाव समीक्षा बैठक में हुए शामिल, इन विषयों पर की चर्चा
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भाजपा कार्यालय पंचकुला में लोकसभा चुनाव समीक्षा बैठक में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज भाजपा कार्यालय पंचकुला में लोकसभा चुनाव समीक्षा बैठक में शामिल हुआ। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से विभिन्न विषयों पर चर्चा की। भाजपा कार्यकर्ताओं की कुशल रणनीति और समर्पण ने हर बूथ मजबूत की संकल्पना को साकार किया है।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए छह चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। हरियाणा की दस सीटों पर छठे चरण में मतदान संपन्न हो चुके हैं। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह के हाथ में थी। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने करनाल लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में थे। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भाजपा कार्यालय पंचकुला में लोकसभा चुनाव समीक्षा बैठक में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications