Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर ने गुहला में विजय संकल्प रैली को किया संबोधित, कांग्रेस को लेकर कही यह बात
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुहला में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए अपील की है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि '25 मई काँग्रेस गई। गरीबी हटाओ का नारा देकर दशकों तक गरीबों को लूटने वाली काँग्रेस का सूपड़ा साफ होने वाला है। कांग्रेसियों ने घोटालेबाजी करके इतना कालाधन इकट्ठा किया है कि अब अपने नौकरों के यहां छिपाना पड़ रहा है। आज गुहला विधानसभा में आयोजित विजय संकल्प रैली में शामिल होकर जनता जनार्दन को मोदी की राम राम पहुंचाई।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए चार चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर करनाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुहला में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications