Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर ने असंध में आशीर्वाद रैली को किया संबोधित, मतदान के लिए की यह अपील
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल लोकसभा के असंध में विजय भव: आशीर्वाद रैली को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'समूचे क्षेत्र का उत्साह और खुशी इस बात का प्रमाण है कि लोकसभा का यह चुनाव मैं नहीं बल्कि मेरी ओर से स्वयं करनाल की जनता लड़ रही है ! आपको विश्वास दिलाता हूँ कि माननीय मोदी के नेतृत्व में अंतिम श्वास तक आपके लिए काम करता रहूंगा। आज असंध में करनाल लोकसभा के मेरे परिवारजनों द्वारा आयोजित विजय भव: आशीर्वाद रैली में मिले इस अपार प्रेम और आशीष के लिए आभारी हूँ।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए चार चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर करनाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल लोकसभा के असंध में विजय भव: आशीर्वाद रैली को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications