Haryana News: हरियाणा में आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों की ई-नीलामी, ऐसे खरीद सकते हैं प्रॉपर्टी

Haryana News: हरियाणा हाऊसिंग बोर्ड द्वारा प्रदेश में नई संशोधित नीति के अनुसार विभिन्न जिलों की आवासीय एवं व्यावसायिक संपत्तियों की http://hbh.gov.in पोर्टल के माध्यम से 27 जून, 18 जुलाई तथा 1 अगस्त 2024 को ई-नीलामी की जाएगी।

बोर्ड प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि बोर्ड द्वारा प्रदेश के विभिन्न स्थानों नामत: पलवल, रेवाड़ी, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र, कैथल, रोहतक, रतिया, सिरसा, झज्जर, हिसार, टोहाना, फतेहाबाद, करनाल, घरौंडा, सोनीपत, पानीपत, नरवाना, पंचकूला, यमुनानगर, अम्बाला कैंट व धारूहेड़ा की आवासीय संपत्तियों और जिला सिरसा, मडलौडा तथा बहादुगढ़ में व्यावसायिक संपत्तियों की ई-नीलामी की जाएगी।

cm saini

उन्होंने बताया कि आगामी दो मास के लिए ईएमडी जमा करने की अंतिम तिथि 15 से 29 जुलाई 2024 है। बोर्ड द्वारा एक हजार रुपए और 18 प्रतिशत जीएसटी पंजीकरण शुल्क तथा 500 रुपए और 18 प्रतिशत जीएसटी प्रोसेसिंग शुल्क निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि ई-नीलामी http://hbh.gov.in पोर्टल पर सुबह 10 बजे शुरू की जाएगी। इस संबंध में स्थलों की पूरी जानकारी और ई-नीलामी के नियम और शर्तें हाऊसिंग बोर्ड हरियाणा की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। आने वाली ई-नीलामी की जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट http://hbh.gov.in और हेल्पलाइन नंबर 0172-3520001 पर प्राप्त की जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+