Haryana News: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने गुरविंदर सिंह को दी बधाई, पद्मश्री अवार्ड मिलने पर किया अभिनंदन
Haryana News: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पद्मश्री अवार्ड मिलने पर ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है। डिप्टी सीएम चौटाला ने कन्हैया आश्रम में जाकर मुख्य सेवादार गुरविंदर सिंह को पद्मश्री मिलने पर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कन्हैया आश्रम संस्था वास्तव में जरूरतमंदों लोगों की शिद्दत से सेवा कर रही है और गुरविंदर सिंह ने समाज सेवा में अनुकरणीय कार्य किया है। अन्य लोगों ने भी उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। इसके अलावा जिला की सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं, गणमान्य व्यक्तियों ने भी गुरविंदर सिंह को बधाई दी है।
सिरसा में जन्मे गुरविंदर सिंह पेशे से कृषि उपकरणों के मैकेनिक रहे हैं और अपने परिवार के साथ हंसी-खुशी जीवन यापन कर रहे थे। एक सड़क हादसे ने उनकी जिंदगी ही बदल दी। वे स्कूटर से ससुराल से सिरसा लौट रहा थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वे गंभीर रुप से घायल हो गए। चार माह के लंबे उपचार के बाद शरीर पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो पाया और चिकित्सकों ने एक पैर, पंसली व रीढ की हड्डी टूटने के बाद उनके शरीर के एक हिस्से के लकवा ग्रस्त होने की जानकारी दी।

गुरविंदर सिंह को डॉक्टरों ने व्हील चेयर पर रहने को कहा। लेकिन गुरविंदर सिंह ने हौसला नहीं खोया। उन्होंने युवाओं की एक मंडली देखी। जो कि अस्पताल में हर बैड पर दूध और ब्रेड परोस रही थी। तभी से उन्होंने ठान लिया कि वे मानवता की सेवा में अपना जीवन लगा देंगे। इसके बाद सिख इतिहास के महान व्यक्तित्व गुरु गोबिंद सिंह के शिष्य कन्हैया के नाम पर समिति पंजीकृत करवाई। एक जनवरी 2005 को सिविल अस्पताल में मरीजों को दूध परोसने की सेवा शुरु कर दी। उन्होंने सिरसा में दुर्घटना में घायल लोगों के लिए मुफ्त एंबुलेंस सेवा शुरु की। अब उनकी संस्था के पास ऐलनाबाद, रानियां सहित कुल 9 एंबुलेंस हैं। जिनके जरिए 3772 दुर्घटनाग्रस्त लोगों को और 2426 गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया है।












Click it and Unblock the Notifications