Haryana News: हरियाणा सरकार की योजनाओं से आमजन को मिल रहा लाभ, मंत्री कंवर पाल लाभार्थियों को दिए प्रमाण पत्र
Haryana News: हरियाणा सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के द्वारा आम जनता को लाभ देने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कंवर पाल ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन वितरण योजना के 4215, डॉ. बीआर अम्बेडकर आवास नवीनीकरण योजना के 512 तथा मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना लाभ वितरण योजना के 451 लाभार्थियों को करोड़ों रुपए की सौगात के प्रमाण पत्र वितरित किए।
मंत्री कंवर पाल रविवार को यमुनानगर में लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन वितरण, डॉ. बीआर अम्बेडकर आवास नवीनीकरण योजना तथा मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना लाभ वितरण का जिला स्तरीय समारोह का आयोजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। इस अवसर पर यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा विशिष्ट अतिथि रहे।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकार देश और प्रदेश के गरीब, शोषित, वंचित और पीड़ित को मुख्यधारा में लाने का प्रयास कर रही है। सरकार द्वारा गरीब परिवारों के हितों के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। जिनका गरीबों को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज बीआर अम्बेडकर आवास योजना के तहत वर्ष 2023-24 में 512 लोगों को 4 करोड़ 10 लाख रुपए का लाभ मिला। जबकि इस योजना के तहत आज 25 नए लोगों को 80-80 हजार रुपए उनके खाते में दिए गए। उन्होंने कहा कि सामाजिक सम्मान पेंशन जिनमें वृद्धावस्था सम्मान भत्ता 3549, दिव्यांग पैशन 106, बेसहारा व विधवा सम्मान भत्ता 298 व अविवाहित व विधुर 262 लाभार्थियों को करीब 4215 लाभार्थी बनते है। जिन्हें 3000 रुपए उनके खाते में भेजे गए।
मंत्री कंवर पाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना लाभ वितरण योजना के तहत 451 लाभार्थियों को एक-एक लाख रुपए की राशि के अधिकार पत्र वितरित किए। इसी प्रकार आज जिला स्तरीय कार्यक्रम में कुल 20 करोड़ रुपए की राशि लाभार्थियों के खाते में भेजी।












Click it and Unblock the Notifications