Haryana News: लवली के इस्तीफे पर बोले सीएम सैनी, कहा-'कांग्रेस में परिवारवाद से तंग आ चुके लोग'

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे पर कहा कि कांग्रेस में लगातार भगदड़ मची हुई है। लोग सब समझते हैं और लोग परिवारवाद से तंग हैं। अब लोगों ने यह मन बना लिया है कि परिवारवादी पार्टियों से छुटकारा मिले और जो देश के लिए काम करने वाले लोग हैं। देश को आगे बढ़ाने वाले लोग हैं। ऐसे लोगों के साथ आज जनता मिलकर देश को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।

लवली के इस्तीफे पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में सीएम सैनी ने कहा कि कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है। कांग्रेस में 55-60 सालों तक एक ही परिवार का शासन रहा है। लोग सब समझते हैं। लोग परिवारवाद से तंग है। लोगों ने परिवारवादी पार्टी से छुटकारा पाने का मन बना लिया है। कहीं ना कहीं देश के लिए काम करने वाले लोग हैं। देश को आगे बढ़ाने वाले लोग हैं। हमारा देश शिखर पर जाए उसके बारे में चिंतन करने वाले लोग हैं। ऐसे लोगों के साथ मिलकर देश को आगे बढ़ने का लक्ष्य रखते हैं। कांग्रेस में ऐसे लोगों की लंबी लाइन है। जो पार्टी की गलत नीतियों के कारण कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं।

nayab singh saini

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के दिल्ली अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि लवली ने दिल्ली कांग्रेस प्रभारी महासचिव दीपक बाबरिया के साथ अनबन के चलते अध्यक्ष पद छोड़ा है। पिछले कुछ दिनों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं। जब नेताओं ने बाबरिया के तौर तरीकों पर आपत्ति जताई है। लवली के मुताबिक उन पर बाबरिया के खिलाफ रहने वाले नेताओं को बाहर करने का भारी दबाव है। इसलिए उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+