Haryana News: सीएम सैनी ने वीर सावरकर की जयंती पर किया नमन, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीर सावरकर की जयंती पर उन्हें पुष्प अर्पित कर नमन किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'अपने विचारों से असंख्य भारतीयों के ह्रदय में देशभक्ति का दीप प्रज्वलित करने वाले उत्कृष्ट राष्ट्रभक्त वीर सावरकर की जयंती पर उनके चरणों में कोटि-कोटि नमन। कालापानी की सजा में अंग्रेजों की असंख्य क्रूर यातनाएं भी वीर सावरकर के भारत की स्वाधीनता के संकल्प को डिगा नहीं पाई। मातृभूमि के लिए उनकी जीवन तपस्या,त्याग व समर्पण देश की आने वाली पीढ़ियों के लिए एक धरोहर है।'

आपको बता दें कि विनायक दामोदर सावरकर भारत के महान क्रांतिकारी थे वह विश्व भर के क्रांतिकारियों में अद्वितीय थे वे एक महान स्वतंत्रता सेनानी इतिहासकार समाज सुधारक विचारक चिंतक क्रांतिकारी साहित्यकार थे उनका जीवन बहु आयामी था उनका नाम ही भारतीय क्रांतिकारियों के लिए उनका संदेश था उनकी पुस्तक के क्रांतिकारियों के लिए गीता के समान थी।
वीर सावरकर का जन्म नासिक के भगोर में 28 में 1883 को हुआ था पिता का नाम दामोदर पंत सावरकर और माता का नाम राधाबाई था उनके पिता गांव के प्रतिष्ठित व्यक्तियों में जाने जाते थे जब विनायक 9 साल के थे तब ही उनकी माता का देहांत हो गया था वे बचपन से ही पढ़ाकू थे बचपन में उन्होंने कुछ कविताएं भी लिखी थी उन्होंने शिवाजी हाई स्कूल नासिक से 1901 में मैट्रिक की परीक्षा पास की थी।
आजादी के लिए काम करने के लिए उन्होंने एक गुप्त समिति बनाई थी जो मित्र मेला के नाम से जानी गई 1905 के बंग भंग के बाद उन्होंने पुणे में विदेशी वस्तुओं की होली जलाई पुणे में फर्ग्यूसन कॉलेज में पढ़ने के दौरान में राष्ट्रभक्ति से और प्रोटोन ओजस्वी भाषण देकर सबको प्रभावित कर देते थे उन्हें तिलक की अनुशंसा पर 1906 में श्याम जी कृष्ण वर्मा छात्रवृत्ति मिली इंडियन सोशियोलॉजिस्ट और तलवार में उन्होंने अनेक लेख लिखे जो बाद में कोलकाता के युगांतर में भी छापे।
उनका संपूर्ण जीवन स्वराज की प्राप्ति के लिए संघर्ष करते हुए ही बीता वीर सावरकर भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रिम पंक्ति के सेनानी एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता थे भारत के इस महान क्रांतिकारी का निधन 26 फरवरी 1966 को हुआ था उनका स्वतंत्रता संग्राम में दिया गया योगदान प्रसंसनीय और सराहनीय है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीर सावरकर की जयंती पर उन्हें पुष्प अर्पित कर नमन किया है।












Click it and Unblock the Notifications