Haryana News: सीएम सैनी 20 जून को हिसार दौरे पर, मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने लिया एयरपोर्ट का जायजा
Haryana News: हरियाणा के नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने हिसार में मुख्यमंत्री आगमन की तैयारियों के मद्देनजर हिसार एयरपोर्ट की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने बताया कि आगामी 20 जून को विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के लिए मुख्यमंत्री हिसार एयरपोर्ट पर आ रहे हैं। हिसार एयरपोर्ट से जुड़े जिन प्रोजेक्ट का कार्य पूरा हो चुका है। उन कार्यों का उद्घाटन करेंगे। हरियाणा एयरपोर्ट डेवलपमेंट कारपोरेशन चेयरमैन का कार्यालय एटीसी टावर की बिल्डिंग में बनकर तैयार हो गया है।

उन्होंने बताया कि महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट पर रनवे, कैट आई, एटीसी, जीएससी एरिया, पीटीटी, लिंक टैक्सी, एप्रेन, फ्यूल रूम, बेसिक स्पिट पैरामीटर रोड और बरसाती ड्रोन बनाने का कार्य लगभग पूरा हो गया है। हवाई जहाजों के ट्रैफिक कंट्रोल के लिए बनी एटीसी टावर की बिल्डिंग का निरीक्षण भी उड्डयन मंत्री द्वारा किया गया। उपायुक्त प्रदीप दहिया द्वारा सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्य निर्धारित अवधि में पूरा करने संबंधित आवश्यक निर्देश दिए गए।












Click it and Unblock the Notifications