Haryana News: सीएम सैनी ने करनाल प्रवास के दौरान दिवंगतों के परिजनों से की मुलाकात, घर जाकर जताया शोक
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल प्रवास के दौरान दिवंगत लोगों के परिवारजनों से मिलकर शोक जताया है। सीएम नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज करनाल प्रवास के दौरान अपने परिवारजनों के दुख सुख में शामिल हुआ। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें। ॐ शांति'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव का आगाज हो चुका है। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में मतदान होंगे। पार्टी ने करनाल लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को प्रत्याशी बनाया है और विधानसभा उपचुनाव के लिए करनाल सीट से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को प्रत्याशी बनाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह मंगलवार को करनाल दौरे पर रहे। इस दौरान सीएम सैनी ने दिवंगत लोगों के घर जाकर उनके परिजनों को ढांढस बंधाया है।












Click it and Unblock the Notifications