Haryana News: सीएम सैनी ने मुख्यमंत्री आवास पर आमजन से मुलाकात कर सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए यह निर्देश
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर आमजन से मुलाकात कर उनके हाल-चाल जानें और समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'हर परिवारजन से सीधा संपर्क। मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर पहुंचे अपने परिवारजनों का हाल-चाल जाना और उनके द्वारा बताए गए विभिन्न विषयों के समाधान हेतु मौके पर ही अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पहले और दूसरे चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। चुनाव प्रचार की व्यस्तता के बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने समय निकालकर मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनकर समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications