Haryana News: सीएम सैनी ने नगर परिषद के अध्यक्षों से की मुलाकात, इन विषयों पर की चर्चा
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशभर के नगर परिषद के अध्यक्षों से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज प्रदेशभर से पहुंचे नगर परिषद के अध्यक्ष साथियों से भेंट कर उनका हाल-चाल जाना। इस अवसर पर विभिन्न विषयों पर सार्थक संवाद किया गया। नगर परिषद के कार्यों में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत आने नहीं दी जाएगी और जन भागीदारी से क्षेत्र के विकास कार्यों सुनिश्चित किया जाएगा।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए चार चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। इस बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशभर के नगर परिषद के अध्यक्षों से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की है।












Click it and Unblock the Notifications