Haryana News: सीएम सैनी ने नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव के पिता के निधन पर जताया दुख, कही यह बात
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नारनौल के विधायक और पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव के पिता शादी लाल यादव के निधन पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'नारनौल के विधायक व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव के पिता सेवानिवृत्ति मुख्य अध्यापक शादी लाल यादव के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिव्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।ॐ शांति'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए छह चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। हरियाणा की दस सीटों पर छठे चरण में मतदान संपन्न हो चुके हैं। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह के हाथ में थी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नारनौल के विधायक और पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव के पिता शादी लाल यादव के निधन पर दुख जताया है।












Click it and Unblock the Notifications