Haryana News: सीएम सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को दी जन्मदिन की बधाई, जानिए क्या बोले नायब सिंह
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर को जन्मदिन की बधाई दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'निष्ठावान,ईमानदार और पारदर्शिता के प्रतिमान,व्यवस्था परिवर्तक,राजनैतिक संत, यशस्वी एवं तेजस्वी पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पहले और दूसरे चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का आज जन्मदिन हैं। पूर्व सीएम खट्टर करनाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इस बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर को जन्मदिन की बधाई दी है।












Click it and Unblock the Notifications