Haryana News: सीएम सैनी ने पंजाब के संगरूर और डेरा बस्सी में किया चुनाव प्रचार, नशे को लेकर कही यह बात
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के संगरूर और डेरा बस्सी में चुनाव प्रचार कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'गुरुओं और शहीदों की तपोभूमि पंजाब को झुककर प्रणाम करता हूं। संगरूर और डेरा बस्सी के परिवारजनों का सत्कार देखकर अभिभूत हूं। आपको आगाह करने आया हूं कि कांग्रेस और AAP पार्टी का अनोखा रिश्ता है- दिल्ली और हरियाणा में दोस्त और पंजाब में आते ही जानी दुश्मन। ये लोग आपकी आंखों में धूल झोंकना चाहते हैं, लेकिन पंजाबी समझदार लोग हैं। पंजाब को नशे से मुक्त कराकर फिर से रंगला पंजाब बनाने का सपना मोदी और भाजपा ही पूरा कर सकते हैं।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए छह चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। हरियाणा की दस सीटों पर छठे चरण में मतदान संपन्न हो गए हैं। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। अब सीएम सैनी पंजाब में चुनाव प्रचार करेंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के संगरूर और डेरा बस्सी में चुनाव प्रचार कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications