Haryana News: सीएम सैनी ने प्रदेश के मतदाताओं से मतदान के लिए की अपील, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के सभी मतदाताओं से मतदान की अपील की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'प्रिय हरियाणा के मेरे परिवारजनों। देश भर में अबतक मतदान बहुत उत्साहजनक रहा है। आज 25 मई को हरियाणा के मतदाता राष्ट्रीय पर्व चुनाव में अपना योगदान करने जा रहे हैं। मैं हरियाणा के सभी मतदाताओं से अपील करना चाहता हूं कि लोकतंत्र के इस उत्सव में उत्साह से भाग लें। एक स्थिर सरकार चुनें जो देश को सुरक्षित और समृद्ध बनाने के लिए समर्पित हो, जो गरीबों के कल्याण के लिए तथा भारत के गौरव के लिए काम करती हो। आप ऐसी सरकार को चुनें जो भ्रष्टाचार के खिलाफ हो और गरीबी समाप्त करना चाहती हो, देश को आत्म-निर्भर,विकसित तथा दुनिया में हर क्षेत्र में अव्वल बनाना चाहती हो। मैं एक बार फिर आप सभी से उत्साह के साथ मतदान करके लोकतंत्र के इस उत्सव में सहभागी होने की अपील करता हूं।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पांच चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। प्रदेश में छठे चरण में दस लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह के हाथ में थी। इस बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के सभी मतदाताओं से मतदान की अपील की है।\












Click it and Unblock the Notifications