Haryana News: सीएम नायब सिंह ने मां ब्रह्मचारिणी पूजन की दी शुभकामनाएं, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी पूजन की शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'दधाना करपद्माभ्यामक्षमालाकमण्डलू। देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा। सभी प्रदेशवासियों को मां भगवती के द्वितीय स्वरुप सृष्टि का विस्तार करने वाली देवी मां ब्रह्मचारिणी पूजन की हार्दिक शुभकामनाएं। मां ब्रह्मचारिणी आप सभी को तप, त्याग, सदाचार एवं संयम प्रदान करें।'

आपको बता दें कि चैत्र नवरात्रि शुरू हो चुके हैं। चैत्र नवरात्रि का आज दूसरा दिन है। चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने का विधान है। इसके साथ ही विशेष कार्यों में सफलता पाने के लिए व्रत किया जाता है। माना जाता है कि मां ब्रह्मचारिणी की पूजा में मंत्रों का जाप और स्त्रोत का पाठ न करने से पूजा असफल होती है। इसलिए पूजा के दौरान मंत्रों का जाप और स्त्रोत का पाठ अवश्य करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications