Haryana News: सीएम नायब सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा-'कांग्रेस ने लोगों को बरगलाने का काम किया'
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को बादली क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम सैनी ने विपक्ष पर भी निशाना साधा है।
सीएम सैनी ने कहा कि पिछली सरकार में गरीब से तो सिर्फ वोट के लिए बात की जाती थी। जब अधिकार की बात होती थी तो वह दिखाई नहीं देते थे। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार का ज्यादा समय दिल्ली में बीतता था। उन्हें दिल्ली की चिंता होती थी।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि दफा 4 और 6 लगातार रिलायंस जैसी कंपनियों को इन्होंने हमारी जमीन दी। उन तक उनका शेयर पहुंचाने का काम किया है। इससे गरीब, महिला और युवा सहित हर वर्ग का शोषण होता था।
प्रदेश उनकी कार्यशैली को नहीं भूला। अगर एक नौकरी देनी होती थी तो पूरा गांव को चक्कर काटने पड़ते थे। नौकरी के लिए किसी मंत्री के या सीएम के चक्कर काटने पड़ते थे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज किसी को कोई चक्कर काटने की जरूरत नहीं है और ना ही किसी सीएम के पास जाना पड़ता है और नहीं मंत्री के पास। बगैर खर्ची और पर्ची के नौकरी दी जाती है। युवाओं को रोजगार देने का काम हमारी सरकार ने किया है।
उन्होंने कहा कि युवराज (राहुल गांधी) ने एक बात बोली थी कि आलू से सोना बनाने की तकनीक बनाने का काम करेगा। म्हारा किसान 2 से 3 फीट तक आलू उगा देता है। उन्होंने किसान का मजाक बनाया है। आज किसान को उचित मुआवजा देकर उसका सम्मान हो रहा है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान में किसानों को कर्ज माफ करने का झूठ बोला गया। किसानों को वहां बदहाली तक पहुंचाया गया। युवराज के पास कौन सा अलादीन का चिराग है। जिसे रगड़कर गरीबी मिटा देगा। साल 1970 के दशक में नारा दिया गया था। इंदिरा गांधी ने हर व्यक्ति को बरगलाने का काम किया है।
सीएम सैनी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बहुत अच्छी व्यवस्था बनाई है। किसी भी सरपंच को चिंता करने की जरूरत नहीं है। पैसे की कोई दिक्कत नहीं है। सरपंचों को बुलाकर भी बात कर रहा हूं। अधिकारी भी कह रहे हैं। हर अधिकारी को हमारे कार्यकर्ता की बात सुनकर उसके काम को करने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि हमारा कार्यकर्ता भोला है। वह लोगों के हित के लिए बोलता है।












Click it and Unblock the Notifications