Haryana News: सीएम नायब सिंह ने केजरीवाल पर साधा निशाना, कहा-'उन्हें तत्काल त्यागपत्र देना चाहिए'

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को करनाल के दौरे पर रहे। सीएम सैनी ने भाजपा कार्यालय कर्ण कमल में भाजपा विधानसभा को ग्रुप के पदाधिकारी के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति तैयार की। इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए एक बार फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केजरीवाल पर चार्ज किसी और के नहीं बल्कि कोर्ट के हैं। जांच में सही भी पाए हैं। इसलिए उन्हें तत्काल मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी हार के डर से चुनाव मैदान से भागने का आरोप लगाया है।

दुष्यंत चौटाला के राज खोलने की बात पर सीएम ने कहा कि क्या राज है। यह तो उन्हीं से पूछने चाहिए। हरियाणा की डबल इंजन की सरकार तो पीएम नरेंद्र मोदी के दिशा निर्देशन में बेहतर कार्य कर रही है। उपचुनाव न कराने को लेकर हाईकोर्ट में याचिका जाने के सवाल पर नायब सिंह सैनी ने कहा कि न्यायालय का आदेश सर्वमान्य होगा। सरकार भी कोर्ट में अपना पक्ष रखेगी। क्योंकि चुनाव की जरूरत है। क्योंकि अभी 6 माह का समय है।

cm saini

विपक्षी पार्टी द्वारा अभी तक अपना प्रत्याशी घोषित नहीं करने पर उन्होंने कहा की पार्टियां तो सभी अपना-अपना प्रत्याशी उतारेंगी। लेकिन वह मंथन कर देख रही है कि कहीं किसी बड़े नेता को उतार दिया। वह हार गया तो क्या होगा। इसलिए वह बाहर किसी दूसरे पर डालने में लगे हैं। उनके अंदर कहीं ना कहीं भय का वातावरण है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा दीपेंद्र हुड्डा को चुनाव लड़ने के बयान को भी इसी भय से जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में तो वह भी मैदान में उतर गए थे। लेकिन अब चुनाव मैदान से भाग रहे हैं। उन्होंने कुलदीप बिश्नोई की नाराजगी पर स्पष्ट किया कि वह नाराज नहीं है। वह पार्टी के वरिष्ठ नेता है। वह लगातार पार्टी का प्रचार प्रसार करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी शीघ्र ही पार्टी तय करेगी।

केजरीवाल पर दिए बयान को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि घमंडिया गठबंधन ने पिछले दिनों रामलीला मैदान के अंदर एक ऐसा दृश्य पेश किया कि जैसे में भ्रष्टाचार का गोल्ड मेडल लेकर आए हो। प्रधानमंत्री की नीति भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की है। केजरीवाल सहित घमंडिया गठबंधन में शामिल दलों के नेताओं पर बड़े-बड़े घोटाले करने के आरोप लगे हैं।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल तो यह बोलते थे कि उन पर यदि कोई भ्रष्टाचार का आरोप लगेगा तो वह इस्तीफा दे देंगे। अब तिहाड़ जेल में बैठे हैं। लेकिन इस्तीफा नहीं दे रहे हैं। उन्होंने केजरीवाल पर जो चार्ज लगे हैं। वह किसी और ने नहीं बल्कि कोर्ट ने लगाए हैं। कोर्ट ने जांच में सत्य पाया है। ऐसे में केजरीवाल को अपनी बात पर खरा उतरना चाहिए। उन्हें तत्काल त्यागपत्र देकर कहना चाहिए कि जब तक वह निर्दोष साबित नहीं होते हैं। तब तक मैं पद ग्रहण नहीं करूँगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+