Haryana News: करनाल में बोले सीएम नायब सिंह, कहा-'देश-प्रदेश की जनता डबल इंजन की सरकार से खुश'

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा की जनता 10 की 10 लोकसभा की सीटें नरेंद्र मोदी को देकर तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का काम करेगी। आज लोगों का विश्वास मोदी सरकार के प्रति बढ़ा है। लगातार नरेंद्र मोदी देश को ईमानदारी से आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। इसका परिणाम है कि देश और प्रदेश की जनता डबल इंजन की सरकार से खुश है।

सीएम सैनी ने कहा कि हरियाणा में जबरदस्त माहौल है। लोग हरियाणा की 10 की 10 सीटें नरेंद्र मोदी को देकर तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का काम करेंगे। लोगों का भरोसा नरेंद्र मोदी की सरकार पर बढ़ा है।

cm saini

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी देश को लगातार आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। गरीब को आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं। पीएम मोदी ने समाज के हर वर्ग को इन 10 वर्षों के अंदर आगे लाने का काम किया है। केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ आमजन को मिल रहा है। इसी का परिणाम है कि आज देश और प्रदेश की जनता डबल इंजन की सरकार से खुश और प्रभावित है। लोकसभा चुनाव में हरियाणा से 10 से 10 की सीटें नरेंद्र मोदी को देकर तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएंगे।

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पहले और दूसरे चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खुद करनाल से विधानसभा का उपचुनाव लड़ रहे हैं। करनाल से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। सीएम सैनी चुनाव प्रचार के सिलसिले में करनाल दौरे पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+