Haryana News: सीएम नायब सिंह ने अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की जयंती पर किया नमन, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देश का नाम रोशन करने वाली प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'विश्व पटल पर हरियाणा प्रदेश और भारत देश का मान बढ़ाने वाली,नारी शक्ति की प्रयाय,साहस व शक्ति की प्रतिमूर्ति प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।'

cm saini

कल्पना चावला अंतरिक्ष में जाने वाली पहली भारतीय मूल की महिला हैं। इन्होंने अपने जीवन में कुल दो बार स्पेस मिशन की उड़ान भरी। पहली उड़ान तो सफल रही। लेकिन दूसरी बार स्पेस से लौटते वक्त कुछ ऐसा हुआ। जिससे स्पेस शटल में आग लग गई और उसमें सवार सभी अंतरिक्ष यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। कल्पना चावला का जन्म 17 मार्च 1962 को हरियाणा के करनाल में हुआ था।

कल्पना चावला बचपन से ही आत्मविश्वासी थी। वह चार भाई बहनों में सबसे छोटी थी। उन्होंने अपनी पढ़ाई टैगोर बाल निकेतन स्कूल से की। साल 1976 में कल्पना चावला ने पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से एयरोनॉटिकल में अपनी बैचलर्स की पढ़ाई पूरी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+