Haryana News: सीएम नायब सिंह और पूर्व सीएम खट्टर संभालेंगे चुनाव प्रचार की कमान, जानिए भाजपा की पूरी रणनीति

Haryana News: हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर लोकसभा चुनाव प्रचार की कमान संभाल रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह और पूर्व सीएम खट्टर का सीटों पर एक साथ चुनाव प्रचार करेंगे। वहीं कुछ सीटों पर दोनों नेता अलग-अलग चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के चुनाव प्रचार संबंधी कार्यक्रम को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। पहले चरण में पांच लोकसभा क्षेत्रों की 45 विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार होगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 2 दिन पहले ही मेरठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रैली का मंच साझा कर लौटे हैं। भाजपा को उम्मीद है कि सीएम सैनी को मुख्यमंत्री बनाए जाने से ओबीसी का बड़ा वर्ग उनके साथ जुड़ेगा। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भले ही पंजाबी समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं। लेकिन अपने साढ़े नौ साल की कार्यकाल के दौरान उन्होंने हर वर्ग के कल्याण के लिए फैसले लिए हैं। इससे उनकी सभी जातियों में पकड़ मजबूत हुई है।

cm saini

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और मनोहर लाल की जोड़ी पर प्रदेश भर में 10 लोकसभा और एक विधानसभा सीट पर कमल का फूल खिलाने की बड़ी जिम्मेदारी है। हालांकि भाजपा ने हर संसदीय क्षेत्र में मजबूत जन आधार वाले नेताओं को चुनाव मैदान में उतारा है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर पार्टी के चुनाव प्रचार को गति देने का काम कर रहे हैं। वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी और पार्टी का बड़ा चेहरा होने की वजह से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर सभी सीटों पर जीत दिलाने का दायित्व है। पार्टी की रणनीति को लेकर पूर्व सीएम मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी वार्ता की है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जोड़ी जल्द ही पूरे प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में चुनाव प्रचार तेज करने वाली है। सिर्फ भाजपा ही एकमात्र ऐसा दल है। जिसने सबसे पहले अपनी सभी 10 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

आपको बता दें कि करनाल लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को उतारा गया है। वहीं करनाल विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उपचुनाव लड़ेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+