Haryana News: सीएम खट्टर ने देशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की दी शुभकामनाएं, ट्वीट कर दी जानकारी
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने समस्त देशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई दी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'नमः शिवाभ्यां वृषवाहनाभ्याम्, विरिञ्चिविष्ण्विन्द्रसुपूजिताभ्याम्। विभूतिपाटीरविलेपनाभ्याम्, नमो नमः शङ्करपार्वतीभ्याम्॥ देवाधिदेव महादेव की आराधना के पवित्र पर्व 'महाशिवरात्रि' की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। त्रिकालदर्शी भगवान भोलेनाथ सभी की रक्षा करें तथा सभी प्राणियों के जीवन में नई ऊर्जा व नई चेतना का प्रसार करें ऐसी प्रार्थना करता हूँ।'
देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। दिल्ली सहित देश के विभिन्न हिस्सों में शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। कई स्थानों पर सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की कटारे लगी रही। शिवरात्रि का पर्व पूरी तरह भक्तिपूर्ण मनाया गया। इस दिन शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। शिव भक्तों ने मंदिरों में जाकर भगवान शिव की पूजा अर्चना की। देश के विभिन्न हिस्सों में शिवालियों को भव्य रूप से सजाया गया।













Click it and Unblock the Notifications